फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीसी टीवी में 10 से अधिक हमलावरों की हुई पहचान

सीसी टीवी में 10 से अधिक हमलावरों की हुई पहचान

Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीसी टीवी में 10 से अधिक हमलावरों की हुई पहचान
सीसीटीवी में 10 से अधिक हमलावरों की पहचान
विज्ञापन


कुछ मिनट का ही फुटेज देख रही है कोतवाली पुलिस
गिरफ्तार हुए एक आरोपी ने कुछ लोगों का नाम भी बताया है
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या के मामले में पास की दुकान से लिए गए सीसीटीवी फुटेज से 10 से अधिक हमलावरों की पहचान हो गई है। हालांकि पुलिस के हाथ सिर्फ ढाई मिनट का ही फुटेज लगा है। उधर, जेल गए हत्यारोपी ने पुलिस को कुछ हमलावरों का नाम बताया है। पुलिस उनकी भी खोज में जुटी है। 23 नवंबर की रात को मालवीय रोड एचडीएफसी गली में बस मालिक अनूप राय की हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल के पास दो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है। इंस्पेक्टर क्राइम शशांक शेखर राय ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला है। लगभग ढाई मिनट के फुटेज में 10 से अधिक हमलावर पहचान में आ रहे हैं। दूसरी तरफ गिरफ्तार किए नामजद हत्यारोपी सन्नी राय ने पुलिस से घटना में शामिल कुछ लोगों का नाम बताया था। सीसीटीवी फुटेज से उनका मिलान कराने पर सही पाया गया है। इसके बाद भी पुलिस उनको पकड़ने में फिसड्डी साबित हो रही है। नौ दिन में पांच नामजद आरोपियों में से मात्र एक की गिरफ्तारी कर पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रही है।

एक आरोपी को बचाने में लगे जनप्रतिनिधि
अनूप राय की हत्या के मामले में अजीत राय उर्फ चुन्नू राय, खुशहाल मंसूर पता अज्ञात, सन्नी राय, अश्वनी राय निवासी गौरा, विजय पांडेय उर्फ पट्टू पता अज्ञात को नामजद किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय पांडेय उर्फ पट्टू को बचाने के लिए सत्ताधारी दल के दो जनप्रतिनिधि लगे हैं। जनप्रतिनिधियों के फोन आने के बाद से कोतवाली पुलिस पशोपेश में है। पुलिस को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह इस मामले को कैसे मैनेज करें। वहीं, कुछ अन्य आरोपियों को बचाने में एक अन्य सफेदपोश का नाम सामने आ रहा है। सभी पैरवीकारों के सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण पुलिस पशोपेश में हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज सही ढंग से खंगाला जा रहा है। रात होने की वजह से थोड़ी दिक्कत हो रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वरुण मिश्र, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed