फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिता ने दर्ज कराया बेटी, दामाद समेत छह के खिलाफ केस

पिता ने दर्ज कराया बेटी, दामाद समेत छह के खिलाफ केस

Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराया बेटी, दामाद समेत छह के खिलाफ केस
crime
पिता ने दर्ज कराया बेटी, दामाद समेत छह के खिलाफ केस
विज्ञापन

खुखुंदू। बेटी और दामाद ने ही कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार कराकर जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया। घटना की जानकारी होने पर पिता ने बेटी दामाद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। खुखुंदू पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के आदेश पर मुकदमे की कार्रवाई की है।

खुखुंदू, छठियांव के रामचंद्र शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि परसिया खाप निवासी दामाद श्रीराम शर्मा ने बेटी उर्मिला देवी के नाम 326 हेक्टेयर जमीन बैनामा कर लिया है। दामाद ने अपने प्रभाव के बदौलत सलेमपुर के सब रजिस्टार, सलेमपुर के ही पिपरा मिश्र के श्रीयंश शर्मा, खुखुंदू के दिलीप शर्मा, बृजेश मिश्रा पता अज्ञात के साथ मिलकर जमीन हड़पने का कार्य किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मृत्युंजय पाठक ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed