फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता से मारपीट का मामला: वार पलटवार जारी

भाजपा नेता से मारपीट का मामला: वार पलटवार जारी

Thu, 08 Mar 2018 10:58 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से मारपीट का मामला: वार पलटवार जारी
चिकित्सक
देवरिया। शहर के प्राइवेट चिकित्सक और भाजपा नेता के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ने लगा है। एक तरफ भाजपा नेता आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर भाजपा नेता पर केस दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। दोनों संगठन के निशाने पर कोतवाली पुलिस है। इसको लेकर पुलिस पशोपेश में है।
विज्ञापन


भाजपा नेता पर दर्ज किया जाए केस : डॉ. जेएन पांडेय
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैनर तले डॉक्टरों की बैठक बृहस्पतिवार को हुई। संगठन के जिला संयोजक डॉ. जेएन पांडेय ने कहा कि भाजपा नेता कई बार डॉक्टरों से अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। दबंगई के बल पर भाजपा नेता कार्रवाई से बचते रहे हैं। पुरवा निवासी मालती देवी की दवा वापसी कराने के लिए डॉ. चंद्रभान मिश्र के अस्पताल पर पहुंचे और मारपीट किए। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सत्ता के दबाव में आई पुलिस एकतरफा कार्रवाई की है। न चाहते हुए डॉक्टर के जुबान से अमर्यादित भाषा निकल गया। इसका वीडियो भाजपा नेता सोशल मीडिया पर वॉयरल कर रहे हैं। भाजपा नेता पर भी केस दर्ज किया जाए। ऐसा नहीं होने पर डॉक्टर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान डॉ. एचसी आरोड़ा, डॉ. वीवी शुक्ला, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. समीर यादव, प्रमोद त्रिपाठी, डॉ. एसएस राय, डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डॉक्टर की गिरफ्तारी करने से कतरा रही पुलिस : कृष्णानाथ
भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णानाथ राय ने कहा कि डॉ. चंद्रभान मिश्रा की क्लीनिक पर एक्सपायरी दवाइयां बेची जाती है। इसे वापस करने गए भाजपा नेता के साथ डॉक्टर और इनके गुर्गों ने मारपीट की। भगवान का रूप कहे जाने वाले डॉक्टर के इस व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। आरोपी डॉक्टर को पुलिस गिरफ्तार करे। ऐसा नहीं होने पर भाजपा नेता चुप नहीं बैठेंगे। छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों की बैठक पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। धनेश यादव ने कहा कि आरोपी डॉक्टर की संपत्ति की जांच होनी चाहिए और दर्ज किए गए केस में 307 की धारा बढ़ाई जाए। अजीत राय ने कहा कि शहर के डॉक्टरों का रवैया गलत है। जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुशील तिवारी, शैलेंद्र सिंह, विनीत पांडेय, रत्नेश्वर, विजय पांडेय, रोहित त्रिपाठी, अमन मणि, वंशीधर मौजूद रहे। युवा एकता मंच की बैठक बैतालपुर के जमुना गांव में हुई। भाजपा नेता के साथ हुई मारपीट की घटना को गलत बताया गया। इस दौरान दिवाकर मणि त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार यादव, श्वेतांक करन त्रिपाठी, प्रमोद मणि, रूपेश, शिशिर द्विवेदी, रूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed