फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्चियां गायब

बच्चियां गायब

Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्चियां गायब
पैना। दो मासूम बहनें गांव के ही एक स्कूल में चार दिन पूर्व पढ़ने गई थीं। स्कूल से दोनों रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। दोनों की दादी भी एक सप्ताह से गायब हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की। सुराग नहीं लगने पर बच्चियों के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। जबकि विद्यालय के कुछ शिक्षक दोनों बच्चियों को दादी के साथ घर जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पैना गांव निवासी स्व.रामबड़ाई पांडेय के छोटे पुत्र अनिरूद्घ पांडेय की दो बेटियां 10 वर्षीय आयुषी उर्फ पलक और आठ वर्षीय अलका उर्फ महक हैं। दोनों कक्षा तीन और एक की छात्रा हैं। परिजनों का कहना है कि 22 जुलाई को अनिरुद्घ दोनों बेटियों को गांव के ही टीएन मेमोरियल विद्यालय में छोड़ने गए, लेकिन दोनों शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके घर न लौटने पर पूरा परिवार तलाश करने लगा। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह पहले दोनों की दादी 80 वर्षीय रामसंवारी घर से गायब हैं। जबकि विद्यालय प्रशासन घटना के दिन रामसंवारी देवी के साथ बच्चों के जाने की बात कह रहा है। मां शालू पांडेय का रो-रो कर बुरा हाल है। अनहोनी की आंशका को लेकर परिवार का हर सदस्य भयभीत हैं। प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पांडेय ने जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed