फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   घटना

घटना

Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
घटना
अनियंत्रित ऑटो पलटा, मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)।
एंबुलेंस के अभाव में सीएचसी परिसर में घायल मजदूर की मौत हो गई। वह एक घंटे तक अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर तड़पता रहा। वह रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर ऑटो पलटने से घायल हो गया था। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया पर एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिल पाया। सड़क हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए।
नगर के मस्जिद वार्ड के पिपरहवा टोला के 40 वर्षीय गोरख गोड़ मंगलवार की दोपहर पत्नी को लाने ससुराल गनियारी जा रहा था। बभवली बाईपास से ऑटो में सवार हुआ। ऑटो में दस लोग सवार थे। दीनापार गांव के समीप पुलिया पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। गोरख गोड़, सुनीता यादव निवासी इमिलिहा और बसंत यादव निवासी दीनापार घायल हो गए। घायलों को राहगीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गोरख के सिर में गंभीर चोट देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोग घायल को स्ट्रेचर पर लाद कर बाहर निकले। परिसर में एंबुलेंस नहीं थी। 108 नंबर पर कॉल करने पर कोई नजदीक में एंबुलेंस नहीं मिली। करीब एक घंटे तक घायल गोरख स्ट्रेचर पर चिल्लाता रहा। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। गोरख मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मजदूर की मौत से परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी यादव ने कहा कि एंबुलेंस की मॉनीटरिंग लखनऊ से होती है। घायलों का अस्पताल में उपचार करने का पूरा प्रयास किया गया।
विज्ञापन


सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा घायल
रुद्रपुर (देवरिया)।
चार पहिया वाहन ने चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। भतीजे की मौके पर मौत हो गई। घायल चाचा का इलाज सीएचसी में कराया गया। दोनों रुद्रपुर कस्बे से गांव लौट रहे थे। वह सड़क किनारे बाइक रोक कर लघुशंका कर रहे थे। चार पहिया वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोनाह सूरतपुरा गांव के 40 वर्षीय विजय कुमार सिंह मंगलवार की सुबह एक रिश्तेदार को बाइक से छोड़ने रुद्रपुर कस्बा गए थे। साथ में भाई ध्रुव सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह भी था। दोनों कस्बे से सुबह नौ बजे घर लौटने लगे। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर श्रीनगर कोल्हुआ गांव के मोड़ के करीब विजय सिंह को लघुशंका लगी। वह बाइक से उतर कर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगे। अभिषेक बाइक की बगल में खड़ा था। पिड़रा की ओर से आ रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन ने चाचा और भतीजे को टक्कर मार दी। अभिषेक उछल कर सड़क पर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। चाचा को पैर में चोट लगी। मौके पर मौजूद चरवाहों ने चार पहिया वाहन वाले को दौड़ा लिया। रुद्रपुर-निबही मार्ग पर कचरे में फंस जाने के कारण वाहन समेत चालक पकड़ा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed