फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   106 bottles of wine caught

मकान से 106 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

Sun, 07 Oct 2018 11:31 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 07 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
106 bottles of wine caught
बरामद अंग्रेजी शराब। - फोटो : amar ujala
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भरोहिया गांव में 106 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। यह शराब आर्मी कैंटीन और हरियाणा में बिकने के लिए अधिकृत थी। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने भवन स्वामी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।   
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि भरोहिया में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने की शिकायत पर टीम ने दो दिन पहले गांव की रेकी की। टीम के सदस्य से रविवार को खरीदारी भी कराई गई। सेना की कैंटीन में बिकने वाली शराब की अवैध बिक्री का पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ गांव निवासी जगत नारायण चौबे के घर दबिश दी गई। मौके से आर्मी कैंटीन और हरियाणा प्रदेश में बिकने वाली अंग्रेजी शराब की 106 बोतलें बरामद हुईं। इसकी कीमत 63 हजार रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां काफी दिनों से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेची जा रही थी। छापेमारी के दौरान घर में कोई पुरुष नहीं मिला। घर की महिलाओं ने बताया कि उनके घर का एक आदमी सेना में काम रहा है। उसने मजदूरों को देने के लिए घर में शराब रखी है, मगर सेना में काम करने वालों का शराब का कोटा निर्धारित है। वह एक माह में दस बोतल से अधिक शराब नहीं खरीद सकते। वहीं, हरियाणा में बिकने वाली शराब भी मिलने से अवैध कारोबार पूरी तरह उजागर हो रहा है। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक जगत नारायण चौबे के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टीम में सिपाही आशीष श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अमित ओझा, वीरेंद्र कुमार, अखिलेश सिंह, श्याम नारायण, फतेबहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed