{"_id":"5c5f0b14bdec22116d2d8460","slug":"101549732628-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी में 3000 लीटर कच्ची शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी में 3000 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन
दियारा में पांच घंटे तक चली छापामारी,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज/भाटपाररानी। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ शनिवार को सघन अभियान चलाया। सरयू नदी पार दियारा क्षेत्र में चले सघन छापामारी में पुलिस ने मौके से 3000 लीटर कच्ची शराब सहित पिकअप बरामद कर थाने लाई। करीब 90 हजार क्विंटल लहन नष्ट किया है। उधर, भाटपाररानी क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर छापामारी कर काफी मात्रा में कच्ची शराब के साथ छह लोगों गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम संजीव यादव की अगुवाई में छह थानों की पुलिस, क्यूआरटी, डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ दियारा स्थित कच्ची के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक चली कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप रहा। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों भट्ठियां तोड़ी। एडीएम प्रशासन ने बताया कि पूरी तरह से धंधा बंद होने तक कार्रवाई की जाएगी। उधर, शनिवार की दोपहर खामपार थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ विशेन ईंट-भट्ठे पर पहुंचे। यहां छह भट्ठियों पर शराब बनाया जा रहा था। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह शराब धंधेबाजों को दबोच लिया। इनमें फूल कुमारी निवासी ग्राम कुजरा, ऋषि देवी निवासी ग्राम लेहा, राम निवासी ग्राम नवा तौली, अजय निवासी ग्राम अम्मा तौली, फगुवाओरांव निवासी ग्राम ओरांगी, थाना घाघरा जिला गुमला झारखंड व विजय निवासी ग्राम ताती खता थाना कैरो जिला लोहरदगा झारखंड शामिल हैं। मौके से 150 लीटर कच्ची अवैध शराब व शराब में मिलाई जाने वाली यूरिया बरामद की गई। धंधेबाज पुलिस टीम को देखकर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव, कांस्टेबल दिव्यशंकर, अनिरुद्ध, राहुल, सुमन, विजयलक्ष्मी, अंगद, दीपनारायण, आशुतोष यादव, अरविंद यादव मौजूद रहे।