{"_id":"5b75b0ee42c79254ca3d0df2","slug":"101534439662-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में प्रवेश से रोकने पर शोहदों का उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में प्रवेश से रोकने पर शोहदों का उत्पात
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया इंटर कॉलेज में बवाल के बाद मुस्तैद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के देसही इंटर कॉलेज में झंडारोहण के दौरान शोहदों ने जमकर बवाल काटा। गेट नहीं खोलने पर बाहर से छात्रों पर ईंट-पत्थर चलाए गए। इससे कई घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संभालने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कॉलेज पर फोर्स तैनात है।
देसही देवरिया स्थित ठाकुर प्रसाद राव गणतंत्र इंटर कॉलेज में बुधवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच गांव के ही कुछ युवक बाइक से पहुंचकर गेट खोलने के लिए परिचारक पर दबाव बनाने लगे। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि विद्यालय के अंदर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहरी युवक नहीं आ सकते। इस पर शोहदे भड़क उठे और गेट पीटते हुए तोड़ने लगे। कुछ बाउंड्री पर चढ़ गए और अध्यापक समेत छात्रों को गालियां देने लगे। इतने में ही कुछ और युवक लाठी-डंडे के साथ पहुंच गए। शोहदों के आतंक से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। कार्यक्रम बंद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 और स्थानीय पिकेट के सिपाहियों ने मामले को संभाला। इसी बीच घर जा रहे दो छात्रों को पकड़कर अराजकतत्वों ने पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य चंद्रभूषण ने बताया कि बच्चों का विवाद है। तहरीर दी गई है। इस संबंध में रामपुर कारखाना एसओ अजय ओझा ने बताया कि छह नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कुछ युवक हिरासत में लिए गए हैं। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। एहतियातन कॉलेज से लेकर गांव तक फोर्स तैनात कर दी गई है।