फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नर्सिंगहोम पर छापा, चिकित्सक को पकड़ा

नर्सिंगहोम पर छापा, चिकित्सक को पकड़ा

Tue, 01 May 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
नर्सिंगहोम पर छापा, चिकित्सक को पकड़ा
सांकेतिक तस्वीर
भाटपाररानी। डीएम सुजीत कुमार के निर्देश पर मंगलवार को तीन बजे एसडीएम रामकेश यादव के नेतृत्व में खामपार थाने के ग्राम परोहा में अवैध ढंग से चल रहे नर्सिंग होम पर चिकित्सकों की टीम ने छापा मारा। मौके पर एक चिकित्सक और नौ मरीज भर्ती मिले। चिकित्सक के खिलाफ खामपार थाने में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। ग्राम परोहा में पिछले कई वर्षों से फर्जी ढंग से डॉ. एएम नर्सिंगहोम के नाम अस्पताल चलाया जा रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच कर छापामारी की। मौके पर चिकित्सक डॉ. एएम अंसारी और क्षेत्र के कुल नौ मरीज भर्ती मिले। इस दौरान पूरे नर्सिंग होम में हड़कंप मच गया। मौके पर हुस्न आरा, विंदा देवी, कुसुम देवी, रामकृपाल, शुभवंती देवी, सरोज देवी, मुन्ना यादव व रमावती देवी भर्ती थीं। एसडीएम ने चिकित्सक डॉ. एएम अंसारी को पकड़ कर थाने लाए और भाटपाररानी पीएचसी के प्रभारी डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया। उपजिलाधिकारी रामकेश यादव ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed