फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चालक की तहरीर पर 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

चालक की तहरीर पर 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 24 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चालक की तहरीर पर 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
UP Police
देवरिया। बृहस्पतिवार की रात भीखमपुर रोड में बोलेरो फूंके जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। चालक की तहरीर पर 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान करना चुनौती है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र मुसहरी गांव के रहने वाले रामसरन बृहस्पतिवार की शाम को बारात लेकर सदर कोतवाली के बैकुंठपुर गांव जा रहा था। शहर के भीखमपुर रोड में बोलेरो ने अनियंत्रित होकर एक-एक कर दो बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोग घायल हुए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घटना से उत्तेजित लोगों ने बोलेरो चालक की पिटाई की। बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी, सदर कोतवाल ने मामले को शांत कराया था। पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में रखा था। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश शंकर ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। चालक रामसरन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भीखमपुर रोड और पास के मोहल्ले के रहने वाले 55 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed