{"_id":"598200894f1c1bfb558b46b1","slug":"101501692041-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को प्रताड़ित करने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को प्रताड़ित करने वालों पर केस दर्ज
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में लार पुलिस ने पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी भूमिगत हो गए है।
लार नगर के तिवारी टोला की रहने वाली रूख्शाना खातून की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी रकजन हुसैन के साथ कुछ साल पूर्व हुई। शादी के कुछ माह बाद से दहेज के लिए ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी जब मायके वालों को हुई तो रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत भी किए। लेकिन ससुराल वाले अपनी आदत से बाज नहीं आए। पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। कोर्ट के आदेश पर बुुधवार को पुलिस ने बहोरवा गांव निवासी पति रकजन हुसैन, नजबुन निशा, रज्जक हुसैन, समीरा खातून और सुहाना खातून पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।