{"_id":"5977786e4f1c1b4d318b4645","slug":"101501001838-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मेडिकल स्टोर से एक लाख कीमत की दवा सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मेडिकल स्टोर से एक लाख कीमत की दवा सील
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने मंगलवार को दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ दवाओं पर क्लिनीक का नाम लिखा हुआ टैग पाया गया। इस तरह की एक लाख कीमत की दवा सील की गई। साथ ही दो-दो दवा के नमूने लिए गए।
ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि न्यू कॉलोनी के डॉ. गुलाम रसूल के हास्पिटल स्थित सोनी मेडिकल की जांच की गई। इसमें फाइजर कंपनी की चार दवाएं एवम-5डी, डिपो मेड्राल, मेड्राल टेबलेट और मेड्राल 4 एमजी मिली। सभी दवाओं पर सप्लाई फार गुलाम हास्पिटल का लाल रंग का टैग लगा था। यहां कुछ दवाएं आरोग्य निकेतन कसया के नाम पर भी पाई गई। पूछताछ में पता चला कि यह दवा ठठेरी गली के श्रीराम मेडिकल स्टोर से ली गई है। वहां जांच की गई तो वहां भी इसी तरह की 80 हजार रुपये कीमत की दवा मिली। दोनों जगह मिलाकर एक लाख रुपये की दवा सील की गई। इसके साथ ही उन्होंने दोनों जगहों से दो-दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि एमआर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।