फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   crime

पिता ने रुपये नहीं दिए तो मनबढ़ ने दुकान में लगाई आग

Thu, 18 Jul 2019 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
20 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने दुकान में लगा दी आग
विज्ञापन

खुखुंदू की घटना, पिता ने बेटे से जान का खतरा बताते हुए दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। पिता ने 20 रुपये नहीं दिए तो मनबढ़ बेटे ने खुद को दुकान के अंदर एक कमरे में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद लोगों की मदद से आग बुझाई। घटना खुखुंदू कस्बे की है। पिता ने बेटे से जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के दुलहूं गांव निवासी उमेश चंद अपने बेटे दुर्गेश के स्वभाव से तंग आकर परिवार के साथ खुखुंदू कस्बे में अपने मकान में रहते हैं। यहां वह रेडिमेड की दुकान चलाते हैं। पिता का आरोप है कि दुर्गेश शराबी है। चार दिन पूर्व उसने 20 रुपये की मांग करने लगा। नहीं देने पर मारपीट पर उतारू हो गया। उसके डर से पत्नी को लेकर देवरिया चला गया। गुरुवार को दुकान पर आया तो वह भी आ धमका। उसके डर से हम लोग फाटक बंद कर लिए। दुर्गेश पीछे से बाउंड्री के रास्ते घर में घुसकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद फाटक बंद कर दुकान में आग लगा दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई गई। पुलिस को दिए तहरीर में उमेश चंद ने बेटे से जान का खतरा बताया है। पुलिस दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि दुर्गेश ने पूछताछ में बताया कि परिजनों को डराने के लिए घटना को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed