फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   covid died help money distributing

कोविड से मृत लोगों के आश्रितों को सहायता राशि मिलने में आई तेजी

Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
covid died help money distributing
कोविड से मृत लोगों के आश्रितों को सहायता राशि मिलने में आई तेजी
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को दिए जा रहे 50 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड महामारी के दौरान मृत हुए लोगों के आश्रितों को सहायता राशि देने के कार्य में तेजी आई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में अभी तक 585 आश्रितों ने सहायता के लिए आवेदन किया है। इसमें 425 पात्रों को सहायता राशि के लिए कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। अधिकतर के बैंक खाते में रुपये भेज दिए गए हैं, जो बचे हैं, उन्हें भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को पचास हजार रुपये सहायता देने के लिए सरकार की ओर से योजना चलाई जा रही है। इसके मद्देनजर पोर्टल पर दर्ज 220 मृत लोगों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा भी लोगों की मौत हुई, लेकिन किसी कारण वश उनका नाम नहीं चढ़ सका है। ऐसे लोगों के पात्र आश्रितों को सहायता राशि देने की भी व्यवस्था बनाई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के आपदा विशेषज्ञ पंकज कुुमार, फील्ड कोऑर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह, जिला आपदा कार्यालय के लिपिक रंजन पांडेय जुटे हैं। इन्हें आवेदनपत्र वितरण, जमा करने, फीडिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायता राशि के लिए अभी तक 585 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें पोर्टल पर दर्ज 220 मृत लोगों का सत्यापन करने के साथ निस्तारण कर दिया गया है, जिसमें 199 आश्रितों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। जबकि तकरीबन 21 लोगों के आश्रितों को सहायता राशि नहीं दी जा सकी है। इनसे संपर्क करने पर तीन लोग गैर जनपद के मिले। करीब दस लोगों में कुछ का मोबाइल नंबर बंद तो कुछ पर इनकमिंग की सुविधा समाप्त होने से संपर्क नहीं हो सका। वहीं, कुछ ने वर्तमान में दूसरेेे प्रदेश में होना बताया। ऐसे में आवेदन न होने के कारण नहीं दिया जा सका है। इसके बावजूद संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिना पोर्टल के 226 आश्रितों को मिली राशि
देवरिया। जनपद में कोरोना से मृत लोगों में कुछ लोगों का नाम पोर्टल पर नहीं चढ़ सका था, लेकिन इनके आश्रितों से भी सहायता के लिए आवेदन मांगा गया। आवेदन के साथ लगाए गए दस्तावेज का सत्यापन कमेटी द्वारा किया गया। कमेटी ने अब तक 226 आवेदनों का सत्यापन कर सहायता राशि के लिए हरी झंडी दी है। इसमें से अधिकतर का धन खाते में भेज दिया गया है। कुछ लोगों को देने की प्रक्रिया चल रही है। कमेटी द्वारा कुछ आवेदनों पर आपत्तियां लगाई हैं। उसके निस्तारण के लिए समय दिया गया है। इसकी सूचना संबंधित को देकर कमियों को पूरा करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोविड से मृत लोगों के आश्रितों को सहायता राशि दी जा रही है। पात्रों के बैंक खाते में धन सीधे भेजा जा रहा है। कुछ आवेदनों में आपत्तियां कमेटी ने लगाई है। संबंधित लोगों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए मौका दिया गया है।
-नागेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed