फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   court doubt on police report

अंदर के लिए अमरमणि प्रकरण : पुलिस की रिपोर्ट पर न्यायालय को संदेह

Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
court doubt on police report
राजस्व विभाग से संपत्ति का पता लगाने की तैयारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। व्यापारी पुत्र के अपहरण में फंसे पूर्व मंत्री अमरमणि की संपत्ति में सिर्फ दो भूखंड होने की बात पर न्यायालय को संदेह है। कोई भी अचल संपत्ति न पाया जाना भी हैरान करता है।



ऐसे में न्यायालय खुद राजस्व विभाग के जरिए पता लगाना चाहता है कि आरोपी की अन्य कोई संपत्ति है या नहीं। इसीलिए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि न्यायालय अन्य जनपदों से भी यह जानकारी संग्रहित करा सकता है। ताकि कुर्की की कार्रवाई में कोई भी संपत्ति बचने न पाए।
विज्ञापन




20 जनवरी को सुनवाई के दौरान कोतवाल चंदन कुमार ने जो रिपोर्ट प्रस्तुत की, उसके अनुसार, अमरमणि निवासी हुमायूंपुर दक्षिण थाना कोतवाली, जिला गोरखपुर की महराजगंज, गोरखपुर एवं लखनऊ में कोई चल संपत्ति नहीं पाई गई। महराजगंज व लखनऊ में दो अचल संपत्ति है। ये दोनों संपत्तियां जिलाधिकारी बस्ती के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में विशेष न्यायाधीश ने जिलाधिकारी बस्ती को निर्देश दिया था कि वह स्थिति स्पष्ट करें कि अमरमणि की बस्ती जनपद में कोई चल या अचल संपत्ति है या नहीं ताकि महराजगंज और लखनऊ में आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में प्रमुख सचिव गृह को निर्देशित किया जा सके। मंगलवार को सुनवाई के दौरान डीएम की ओर से इस मुद्दे पर कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई, जिस पर कोर्ट ने डीएम को रिमाइंडर जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed