{"_id":"691b63d7c92b39c660033da5","slug":"course-information-given-to-newly-admitted-students-of-ignou-deoria-news-c-208-1-deo1009-168154-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इग्नू के नवप्रवेशित छात्रों को दी गई कोर्स की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इग्नू के नवप्रवेशित छात्रों को दी गई कोर्स की जानकारी
Mon, 17 Nov 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीआरडीपीजी कालेज अध्ययन केंद्र में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का परिचयात्मक समारोह में विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों ने छात्र-छात्राओं को कोर्स की जानकारी प्रदान की।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमर नाथ ने सभी नव प्रवेशित शिक्षार्थियों को इग्नू के प्रवेश, पाठ्य सामग्री, अधिन्यास, परीक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए इग्नू अध्ययन केंद्र के माध्यम से केन्द्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना पूरा कर सकते हैं। केंद्र से स्नातक, परास्नातक, के अलावा रोजगार परक शिक्षा के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कोर्स सहित कुल 36 कोर्स के अध्ययन की सुविधा इस केंद्र पर उपलब्ध हैं।
मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राव ने इग्नू के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर रजनीश व प्रोफेसर सुभाष ने छात्र-छात्राओं को इग्नू के विविध प्रकार के पाठ्यक्रम के फायदे बताए। संवाद