{"_id":"92e697c53593d3bc820a1daaad6c266a","slug":"couplings-broken-divided-into-two-halves-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटी, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडुआडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104) के इंजन की कपलिंग डेढ़ घंटे के अंतराल पर दो बार टूट गई।
मऊ और किरिहड़ापुर के पास हुई इस घटना से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे ट्रेन में सवार मुसाफिरों में खलबली मच गई। हालांकि गनीमत यह रही की इस दौरान ट्रेन की स्पीड धीमी थी जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।
किरिहड़ापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी के इंजन से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन का परिचालन ढाई घंटे तक प्रभावित रहा।
डीआरएम वाराणसी ने टीम गठित कर मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
रविवार को वाराणसी से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब 7.30 बजे मऊ स्टेशन के पहले आउटर पर पहुंची थी कि इंजन की कपलिंग अचानक टूट गई और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
इससे ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे कूदने लगे। रेलकर्मियों ने कपलिंग को ठीक कर एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया।
गोरखपुर के लिए चली ट्रेन अभी किरिहड़ापुर स्टेशन पर पहुंची थी कि पुन: कपलिंग टूट गई और बोगियों से इंजन अलग हो गया।
इसके बाद वाराणसी जाने के लिए स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से इंटरसिटी एक्सप्रेस को आधे घंटे बाद किरिहड़ापुर स्टेशन से रवाना किया गया।
डेढ़ घंटे के अंतराल पर दो बार ट्रेन के इंजन का कपलिंग टूटने से रेलकर्मियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। दोनों बार ट्रेनों की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं रेलवे के अफसर इसको लेकर काफी परेशान रहे।