फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Couple including five killed in accident, one injured

Deoria News: हादसे में दंपति सहित पांच की मौत, एक घायल

Mon, 01 May 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple including five killed in accident, one injured
मृतक कैलाश की फाइल फोटो
--बांस लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई लखनऊ से आ रही बोलेरो
विज्ञापन

-- अहरौला थाना के खादारामपुर गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दवा लेने के बाद घर लौट रही बोलेरो वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की देर रात आजमगढ़ के अहरौला थाना के खादारामपुर गांव के पास बांस-बल्ली लदी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो में दंपति सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
28 अप्रैल को महुअवाडीह थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी निवासी कैलाश कुमार (35) अपनी पत्नी नीतू (30) के अलावा गुड्डी (36), रानी (10) व नीतू के चाचा और चाची गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर सिंधुवापार निवासी अनिल कुमार (34) व किरन (30) के साथ दवा लेने के लिए बोलेेरो से लखनऊ गए थे। बोलेरो कैलाश चला रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार की रात सभी बोलेरो में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए गांव के लिए निकले। वह रात लगभग 11.40 बजे बोलेरो अहरौला थाना क्षेत्र के खादारामपुर गांव के पास प्वाइंट 213 पर पहुंचे थे कि बोलेरो आगे बांस-बल्ली लाद कर चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं बोलेरो में सवार कैलाश, नीतू, गुड्डी, रानी व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि किरन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसे ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर अहरौला थाना के साथ ही आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रविवार की सुबह मृतकों के परिजन भी जिला मुख्यालय पर पहुंच गए। परिजनों की तहरीर पर अहरौला थाने में ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले ली है। रविवार की सुबह की घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार आनंद नायक, बीडीओ बैतालपुर राजीव कुमार गुप्ता, एसओ महेंद्र चतुर्वेदी गांव पहुंच कर परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed