{"_id":"353257fa8f471c13b6ae78ae3036fca4","slug":"counting-yesterday-preparing-for-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना कल,तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना कल,तैयारियों में जुटा प्रशासन
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत और बीडीसी सदस्यों के सीटों पर मतदान के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को मतगणना के लिए मतगणना एजेंट के परिचय पत्र बनाए गए।
इसको लेकर ब्लॉक मुख्यालयों और कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी रही। जिले के 1380 बीडीसी सदस्य और 56 जिला पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला एक नवंबर को होगा।
सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने बताया कि जिले के 16 ब्लॉकों में 176 न्याय पंचायतों में से प्रत्येक की मतगणना अब एक टेबल सेट की बजाय दो टेबल सेट से कराई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए रात्रिकालीन द्वितीय पाली में तैनात किए गए सभी मतगणना कर्मियों को भी प्रथम पाली में ही मतगणना के लिए सुबह छह बजे मतगणना वाले स्थल पर बुलाया गया है।
वहीं बीडीसी सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर मतगणना एजेंट बनाए गए। जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए कलेक्ट्रेट में गहमागहमी बनी रही। एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता ने मतगणना एजेंट के परिचय पत्र जारी किया।