{"_id":"5fa6e1698ebc3e9bbf6b461d","slug":"counting-will-be-done-on-15-tabels-amid-tight-security-deoria-news-gkp3724577171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच 15 टेबल पर होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच 15 टेबल पर होगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के बीच 15 टेबल पर होगी मतगणना
देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना की तैयारी कर ली गई है। दस नवंबर को सुबह आठ बजे से महाराजा अग्रसेन कॉलेज आफ कार्मस में मतगणना होगी। मतों की गिनती 15 टेबल पर होगी। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि कार्मिकों सहित तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मतगणना कार्य को पूरी निष्ठा, कुशलता एवं निष्पक्षता से करने का निर्देश दिया गया है। मतगणना के लिए रिटर्निंग आफिसर सहित कुल 15 टेबल लगाए जाएंगे। गणना कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक टेबल पर चार कार्मिक तैनात रहेंगे। आरक्षित सहित 19-19 गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर एवं गणना सहायक चतुर्थ श्रेणी कार्मिक को लगाया गया है। गणना कंपाइलेशन के दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य के लिए 10 एमबीपीएस के दो कनेक्शन उपलब्ध रहेगा।
कोरोना संक्रमण से बचाव का रहेगा इंतजाम
मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए 100 एमएल सैनिटाइजर, मॉस्क, दस्ताना, फेशशील्ड भी कार्मिकों को दिए जाएंगे। मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।