फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   counting between chaos

अव्यवस्था के बीच हुई मतगणना

Mon, 02 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 02 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में अव्यवस्था नजर आई। कई जगहों पर देर से मतगणना शुरू होने पर अफसरों को डांट खानी पड़ी तो कई जगह समर्थकों के नारेबाजी करने पर पुलिस ने लाठियां भांजी। मतगणना का कार्य देर रात तक चलता रहा। 

जिले के 16 ब्लॉक के निर्धारित मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी। रामपुर कारखाना, लार, तरकुलवा, बैतालपुर आदि जगहों पर कुछ देर से मतगणना शुरू हो सकी। रामपुर कारखाना में जब काफी विलंब हुआ तो डीएम को मौके पर खुद पहुंचना पड़ा। 

उनकी फटकार के बाद सवा घंटे देरी से मतगणना का कार्य शुरू हो सका। बीडीसी के परिणाम आने के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के रूझान भी आने लगे। 

इसको लेकर समर्थक उत्साहित होने लगे। परिणाम आने पर कहीं गम तो कहीं खुशी का माहौल दिखा। मतगणना स्थलों पर फूल-माला की बिक्री होती रही।

 जीते प्रत्याशी को फूल -मालाओं से लादकर समर्थक ले गए। देवरिया सदर मुख्यालय पर एडीएम वित्त एवं राजस्व देर शाम तक जमे रहे। रामपुर कारखाना में बैंडबाजा बजाने वालों को पुलिस ने रोका तो वे उत्तेजित हो गए। इसके बाद एसओ ने लाठियां भांजकर उनको भगाया। 

हालांकि रोक के बाद भी पूरे जिले में प्रत्याशियों ने विजयी जुलूस निकाला। जिला पंचायत सदस्य का प्रमाण-पत्र एडीएम प्रशासन ने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed