फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Councillors lock Nagar Panchayat office

सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय में ताला जड़ा

Thu, 15 Oct 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर Updated Thu, 15 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार को ताला जड़ दिया। दोपहर बाद पहुंचे ईओ और नाराज सभासदों के बीच कार्यालय का ताला खोलने को लेकर धक्का-मुक्की और झड़प हुई। 

ईओ और चेयरमैन संयुक्त रूप से  पुलिस को तहरीर देकर सभासदों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कार्यालय में हुए भ्रष्टाचार की जांच होने तक सभासदों ने बेमियादी तालाबंदी रखने का ऐलान किया है।

आंदोलित सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोल बाला है। ईओ, चेयरमैन और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से जनता के धन का दुरूपयोग हो रहा है। 

सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों में विभागीय स्तर पर धांधली की जा रही है। सभासदों से बिना सहमति लिए कार्य कराया जा रहा है।

 इसका विरोध करने पर चेयरमैन और ईओ सभासदों के साथ बदसलूकी करने में आमादा हो जा रहे हैं। सभासदों ने डीएम से नगर में लगे इंडिया मार्का हैंड पंपों की गुणवत्ता व वाटर कूलरों की जांच कराने समेत नौ सूत्रीय मांग की है। नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी होने के कारण सुबह पहुंचे कर्मचारी बैरंग लौट गए। 

वहीं दोपहर में पहुंचे ईओ ने जबरन ताला खोलने का प्रयास किया। इसको लेकर सभासद और ईओ के बीच झड़प हुई। सभासदों का तेवर देख ईओ कार्यालय के बाहर एक दुकान पर जाकर बैठ गए। 

ईओ अवधेश सिंह और चेयरमैन देवंती देवी ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्यालय में बंद हुए ताले को खुलवाने की मांग की है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही मामले की जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed