फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cororna positive pregnancy will have separate delivery centre

कोरोना पॉजिटिव गर्भवतियों का अलग होगा प्रसव केंद्र

Tue, 20 Oct 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
cororna positive pregnancy will have separate delivery centre
कोरोना पॉजिटिव गर्भवतियों का अलग होगा प्रसव केंद्र
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। कोरोना पॉजिटिव महिलाओं के प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल में अलग व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रसव के लिए पुराने लेबर रूम को तैयार किया गया है, वहीं आठ बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। यहां तैनात कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कोरोना से हर कोई जूझ रहा है। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीमारी से बचाव के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के सामने दिक्कत हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए महिला जिला चिकित्सालय में अलग से प्रसव केंद्र की स्थापना की गई है। चिकित्सालय के पुराने लेबर रूम को तैयार किया गया है, जहां कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला का प्रसव होगा। इसके साथ ही प्रसव केंद्र के सामने आठ बेड का एक वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा को भर्ती किया जाएगा। प्रसव केंद्र के लिए एक चिकित्सक, दो स्टाफ नर्स तथा तीन महिला सफाई कर्मी की तैनाती की गई है। यहां कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की व्यवस्था है। इस प्रसव केंद्र पर सामान्य प्रसव ही होगा। इस केंद्र पर आपरेशन से प्रसव का इंतजाम नहीं है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को बाहर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिलाओं के प्रसव के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुराने लेबर रूम को तैयार किया गया है। उसके सामने आठ बेड के वार्ड को आरक्षित किया गया है। इसके लिए चिकित्सक व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला एक सप्ताह पूर्व आई थी। उसकी जांच की गई। प्रसव में समय होने के कारण उसे एमसीएच विंग भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अल्पना रानी गुप्ता, सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed