फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona vairas ki sucha per polic paresan rahi

कोरोना वायरस से मौत की सूचना पर परेशान रही लार पुलिस

Thu, 26 Mar 2020 08:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
corona vairas ki sucha per polic paresan rahi
कोरोना वायरस से मौत की सूचना पर परेशान रही पुलिस
विज्ञापन

लार (देवरिया)। नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि उसके वार्ड में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई है। उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। आननफानन में पुलिस घटना स्थल पहुंची। जांच में पता चला युवक नशे में सड़क के किनारे गिरा हुआ है। पुलिस ने तब जाकर राहत की सांस ली। फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

नगर के बौली वार्ड निवासी एक युवक नगर पंचायत लार में जेसीबी चलाता है। बृहस्पतिवार को गांव के बाहर एक नशेड़ी युवक को उसने अचेतावस्था में देखा। डायल 112 को सूचना देते हुए कहा कि बौली वार्ड में एक युवक की मौत कोरोना से हो गई है। उसका शव गांव के बाहर पड़ा है। हरकत में आई पुलिस आननफानन में बौली वार्ड पहुंची। गांव के बाहर देखा तो कुछ लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि वह नशे की हालत में गांव के बाहर अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। तब जाकर राहत की सांस ली। इस सूचना से लार सीएचसी के अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह भी परेशान रहे। वहीं पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को उसके घर से हिरासत में लेकर थाने चली गई। इस बाबत एसओ गिरजेश तिवारी ने बताया कि युवक ने कोरोना से फर्जी मौत की सूचना दी है। पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed