{"_id":"628d1ece9c01093a6329d2b9","slug":"corona-infected-youth-found-in-deoria-two-cases-active-deoria-news-gkp438018361","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना संक्रमित युवक मिला, दो केस सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना संक्रमित युवक मिला, दो केस सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में कोरोना संक्रमित युवक मिला, दो केस सक्रिय
देवरिया। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य महकमा और प्रशासन सावधानी बरत रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों की चिंता बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य महकमा की ओर से एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है। साथ ही संभावित लोगों की जांच कराई जा रही है।
विकास खंड रुद्रपुर क्षेत्र का एक युवक खांसी, बुखार होने पर गजपुर में प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवा रहा था। सोमवार को बलगम जांच कराने आया तो एंटीजन जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह होम आइसोलेशन में है। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। जिले में अब तक 22642 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आ चुकी है। 22409 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। जिले में कई दिनों बाद एक पॉजिटिव केस मिला है। जिले में सक्रिय केस दो हैं। कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है।