फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona cases decreased, one found positive

कोरोना संक्रमण में कमी, एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 30 Jun 2021 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
corona cases decreased, one found positive
कोरोना संक्रमण में कमी, एक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। संक्रमितों की संख्या 20172 हो चुकी है, जबकि 19918 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 36 है। होम आइसोलेशन में 14 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में एक भी मरीज नहीं है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग तथा निजी अस्पताल आस्था, सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

805 लोगों को लगा कोरोना का टीका, वैक्सीन समाप्त होने से निराश होकर लौटे लोग
देवरिया। जनपद में मंगलवार को मात्र 12 स्थानों पर टीकाकरण कार्य हुआ। वैक्सीन की कमी के कारण अधिकांश केंद्र बंद रहे तो जहां खुला था वहां जल्द वैक्सीन खत्म होने पर लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। लक्ष्य 1040 के सापेेक्ष 805 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 409 युवाओं, 27 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 71 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 298 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। जिला अस्पताल सहित कई केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। लोग रजिस्ट्रेशन कराकर पहुंचे, लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वैक्सीन की कमी है, जिससे दिक्कत आ रही है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed