फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   corona alert in deoria janata curfew

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का वितरण किया गया

Sat, 21 Mar 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
corona alert in deoria janata curfew
सदर सांसद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : DEORIA
जिला अस्पताल में विदेश के आए चार मरीज, एक ने नहीं बताया नाम, पता
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए कोई इंतजाम नहीं, मरीजों को देखने से मोड़ रहे मुंह
ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों का ओपीडी बंद, सिर्फ इमरजेंसी में चलेगा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विदेश से आए लोगों को कोरोना का भय सता रहा है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी जुकाम और बुखार सामान्य बीमारी है, इससे पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचकर करोना की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को चार मरीज जिला अस्पताल में आए, एक मरीज तो कई घंटे तक डॉक्टरों को छकाया और अंत तक नाम पता नहीं बताया। मास्क और सुविधा नहीं मिलने के कारण जिला अस्पताल के ओपीडी में बैठने से डॉक्टर कतरा रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी चला और अधिकांश डॉक्टर लापता रहे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर चार मरीज आए। तीन की काउंसिलिंग कर डॉक्टरों ने भेज दिया और घर पर रहने के लिए सुझाव दिया। एक मरीज तीन घंटे तक इमरजेंसी से जिला अस्पताल तक भ्रमण किया और कोरोना वायरस की जांच कराने की मांग कर रहा था। डर की वजह से डॉक्टर उसके पास नहीं जा रहे थे। नाम और पता पूछने के बाद भी युवक नहीं बता रहा था। इसके अलावा भाटपाररानी क्षेत्र के तीन और बैतालपुर क्षेत्र का एक युवक विदेश से आया है, जिसकी जांच की गई। नाम पता नहीं बताने वाले मरीज को लेकर सीएमएस और डॉक्टर परेशान नजर आए। अंत में ऐसे ही युवक को समझाकर डॉक्टरों ने युवक को घर भेजा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि विदेश से आने वाले मरीजों पर नजर रखा जा रही है। सूचना मिलते ही उसके घर टीम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सफाई व दवा का हुआ छिड़काव
पड़री बाजार। भटनी ब्लॉक के पिपरा शुक्ल गांव में साफ सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराया गया। ग्राम प्रधान उपेन्द्र तिवारी ने शनिवार को पिपरा शुक्ल व विशुनपुरा गांव की साफ सफाई के साथ दवा का छिड़काव कराया। लोगों से साफ सफाई पर ध्यान देने की अपील की। कोरोना जैसी बीमारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा दिये गये सुझावों का पालन करने व घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की। इस दौरान सुबाष शुक्ल, विनोद तिवारी, मुकेश चौहान, श्यामसुन्दर यादव, हरिशंकर यादव, कैलाश यादव, दयाशंकर पांडेय, नगीना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोराना वायरस को लेकर जिले को पांच जोन में बांटा गया
सीडीओ को बनाया गया पर्यवेक्षक, शासन को करनी होगी प्रति दिन की रिपोर्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने जिले को पांच जोन में बांटा है। इसकी मॉनीटरिंग के लिए सीडीओ को पर्यवेक्षक बनाया गया है। सूचना के आधार पर रैपिड रेंस्पांस टीम घर पर जाएगी और समुचित इलाज करेगी। इसकी मुकम्मल तैयारी कर ली गई है।
कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। किसी स्तर पर कहीं से कोई चूक न हो इसके लिए पूरा इंतजाम करने में जुटा है। तहसीलों में बनाए गए जोन पर पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य और नगरीय क्षेत्र के अफसरों को शामिल किया गया है। संबंधित जोन से सूचना मिलते ही टीम डॉक्टरों के साथ उसके घर जाएंगी। अगर मरीज संदिग्ध होगा तो उसके आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। नहीं तो घर पर उपचार किया जाएगा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का जागरूकता ही उपाय है। शासन के निर्देश पर कोरोना से बचाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। डॉक्टर और कर्मचारियों की टीम विदेश से आए लोगों के घर दस्तक दे रही है। लोगों को घरों से निकलने और लोगों के बीच जाने से मना किया जा रहा है। नहीं मानने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर स्थानीय थानेदार, एसडीएम, डॉक्टर या बीडीओ को मोबाइल पर तत्काल सूचना दें। तहसील क्षेत्र के जोन प्रभारी एसडीएम, पुलिस विभाग का प्रभारी सीओ और डॉक्टरों की टीम में सीएचसी चिकित्साधीक्षक और डॉक्टरों की टीम को रखा गया है। इसका पर्यवेक्षक सीडीओ शिवशरणप्पा को बनया गया है।
108,102 और 112 नंबर पर दें सूचना
देवरिया। डीएम अमित किशोर ने बताया कि विदेश से आए लोगों की जानकारी या स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी 108,102 और 112 नंबर पर दें। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस उक्त स्थान पर पहुंचेगा।
सीएमओ ने ली बैठक
देवरिया। कोरोना वायरस को लेकर सीएमओ के धनवंतरि सभागार में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि देर रात तक कमिश्नर ने बैठक कर कोरोना को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। इसको कोरोना वायरस से निपटने के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को को दिया गया। किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और पल-पल की सूचना व्हाट्सअप से देनी होगी।
निकलेगी पुलिस टीम, हटाएगी भीड़
देवरिया। जनता कर्फ्यू के दिन पुलिस टीम अपने-अपने क्षेत्र में निकलेगी। जहां टीम को भीड़ दिखेगी, उससे अनुरोध कर हटाएगी। ऐसा कोरोना वायरस को देखते हुए किया जा रहा है। वहीं, मुख्यालय की ओर से आए पोस्टर को प्रमुख चौराहों पर चस्पा कराकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को देखते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। इसको लेकर पुलिस महकमे में भी तैयारियां चल रही हैं। सुबह सात से रात नौ बजे तक लोगों से घर में रहने की अपील की गई है। रात 12 बजे से ट्रेन और बस जहां रहेंगे, वहीं रुक जाएंगे। पुलिस के लखनऊ मुख्यालय से जागरूकता के लिए कुछ पोस्टर आए हुए हैं। इसी सभी थानाक्षेत्रों में बंटवा दिया गया है। वे अपने इलाके के प्रमुख स्थानों पर चस्पा करेंगे। रविवार की सुबह एसपी, एएसपी, सीओ और सभी थानेदार क्षेत्र में निकलेंगे। जहां भी भीड़ दिखेगी, उनसे घर जाने की अपील करेंगे। इस बाबत एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि जनता कर्फ्यू को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। पुलिस टीम क्षेत्र में निकलेगी।
रेलवे ने टिकट काउंटर पर कराया मार्किंग
देेवरिया। कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे ने भी तैयारी की है। टिकट काउंटर पर मार्किंग की गई है। टिकट की लाइन में खड़े दो यात्रियों के बीच एक मीटर की दूरी बनाई गई है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। जागरूकता ही इससे बचाव का उपाय है।

सांसद ने अइसोलेशन वार्ड का हाल जाना
देवरिया। सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने जिला अस्पताल और रामपुर कारखाना पीएचसी का शनिवार को निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड का हाल जाना और कोरोना वायरस को लेकर डॉक्टर और कर्मचारियों से सतर्क रहने को कहा। इस दौरान पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. डीबी शाही, अरविंद पाण्डेय, सुनील सिंह, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed