{"_id":"64a853776677c96d3c037f08","slug":"cooler-gives-shock-on-touching-big-accident-can-happen-anytime-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-750-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूलर छूने पर देता है झटका, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूलर छूने पर देता है झटका, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बीएसए ने किया निरीक्षण, लेखाकार मिलीं अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के भलुअनी कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। पूछे जाने पर छात्राओं ने कहा मैम! कूलर छूने पर देता है झटका, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेखाकार समृद्धि गुप्ता और वार्डेन प्रीति कुमारी विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं।
बीएसए सवा दो बजे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भलुअनी पहुंची। जहां अचानक अधिकारी को देख सभी सर्तक हो गए। मौके पर विभा गुप्ता, फुलटाइमर शिक्षिका सुधा पासवान, प्रियंकका, रसोईया निर्मला मौजूद थीं। वहीं लेखाकार समृद्धि गुप्ता और वार्डेन प्रीति कुमारी अनुपस्थित थीं। बीएसए ने उपस्थिति पंजिका आदि की जांच की। मौके पर जेनरेटर खराब पाया गया। वहीं एक छात्रा ने कूलर में करंट उतरने की बात बताई। जबकि छात्राओं ने दवा नियमित न मिलने की शिकायत की। प्रयोग में लाने वाले बाथरुम की साफ-सफाई न होने से गंदगी पाई गई। जबकि टोटी टूटी हुई थी। वहीं सात कमरों के पंखे, छात्राओं के सोने वाले अधिकांश कमरों की टयूबलाइट खराब थी। अव्यवस्था पर बीएसए ने नाराजगी जताई। बीएसए ने बताया कि आवासीय विद्यालय में कमियां मिली हैं। जिसे एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। जबकि वार्डेन, लेखाकार, सभी फुलटाइमर शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया है।