फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   contribute in saving someone's life by donating blood.

देवरिया: रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में कर सकते हैं योगदान

Sun, 12 Feb 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
contribute in saving someone's life by donating blood.
इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल की ओर से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कठिनइयां रोड
देवरिया। इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल की ओर से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कठिनइयां रोड स्थित कैलाशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के समीप किया गया। इसमें कुल 18 लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान आज के परिवेश में बेहद जरूरी है। ऐसे में सभी लोगों को इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान से हम किसी की जिंदगी को बचा सकते हैं। इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल की अध्यक्ष प्रियंका जोशी ने कहा कि रक्तदान से किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान नहीं होता। हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वालों में अनामिका बरनवाल, नर्मता जायसवाल, सूरज जोशी, शीला श्रीवास्तव, अमन सोनी, ममता जोशी, अनुज जोशी, मानसी जोशी समेत कुल 18 लोग शामिल रहे। इस दौरान अर्शिया रहमान, सुचित्रा अवस्थी, जावेद अहमद, डॉ. मनोज मद्घेशिया, डॉ. एससी श्रीवास्तव, समीर अंसारी, ज्ञानेंद्र सिंह, सुरजीत राव, खुशबू चौरसिया, व इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य देवव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed