फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Contractual electricity workers staged a protest at the substation and issued a warning.

Deoria News: संविदा बिजलीकर्मियों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Contractual electricity workers staged a protest at the substation and issued a warning.
लार। बिजली निगम के संविदाकर्मियों ने सोमवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर उपकेंद्र पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री दरबार पहुंच प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कराया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता है।
विज्ञापन

सम्मानजनक वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। ठेकेदारों द्वारा श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।कर्मचारियों ने कहा कि सभी संविदा कर्मियों को नवगठित सेवा निगम में समायोजित किया जाए। नरेंद्र यादव ने कहा कि विभाग लगातार संविदा कर्मियों की अनदेखी कर रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंजीत सिंह ने कहा कि सुरक्षा उपकरणों के अभाव में काम करना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि समय रहते व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।अवध किशोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सभी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अपनी आवाज बुलंद कर आंदोलन को और तेज करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed