फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   contractor attacked

Deoria News: ठेकेदार पर चाकू से वार कर 46 हजार रुपये की लूट

Sat, 25 May 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
contractor attacked
खुखुंदू के कम्हरिया चौराहे पर ठेकेदार पर चाकू से प्रहार कर हुई लूट, चोटिल ठेकेदार सनाउल्लाह खां
फोटो समाचार....
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया चौराहे पर सरेराह रोककर वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी, पुलिस ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया चौराहे पर सरेराह बाइक सवार एक ठेकेदार को रोककर बदमाशों ने चाकू से वार कर 46 हजार रुपये लूट लिए। घटना बृहस्पतिवार की रात 9:00 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, तब तक सभी बदमाश भाग निकले थे। पीड़ित ने फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उसका आरोप है कि पुलिस घटना को हल्के में ले रही है। जबकि इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। लूट की बात गलत है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी सनाउल्लाह खां उर्फ सोनू खां का घोसी, मऊ में स्टील प्लांट का कारखाना चलता है। वह ग्राम पंचायतों में कुड़ा-कचरा के सरकारी ठेले के सप्लायर भी हैं। वर्तमान में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठेला सप्लाई का ठेका सनाउल्लाह खां को ही मिला है। वह बृहस्पतिवार की शाम को भटनी गए थे। उधर से लौटने में रात हो गई। सनाउल्लाह का कहना है कि रात नौ बजे बाइक से अभी गांव के चौराहे पर ही पहुंचे थे कि पहले से मौजूद चार लोग मुझे आकर घेर लिए और एक ने मुझपर चाकू से वार कर दिया। जबकि अन्य मिलकर पाॅकेट में रखा 46,000 रुपये लूट लिए। हमलावर मुझे जान से मारना चाह रहे थे।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो हमलावर मुझे छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी थी। पुलिस आई भी थी। इसके बाद थाने जाकर भी घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस सुबह आने पर मेडिकल कराने की बात कही थी। शुक्रवार को थाने में चार घंटे तक बैठा रहा। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही केस दर्ज किया। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को बहुत हल्के में ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि रात में मारपीट हुई है। लूट का आरोप झूठा है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में बरहज में हूं। मुझे घटना की जानकारी नहीं मिली है। मामला संज्ञान में आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed