फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   conspiracy of theft woman sent to jail

चोरी का षड्यंत्र रचने वाली महिला को भेजा जेल

Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
conspiracy of theft woman sent to jail
चोरी का षड्यंत्र रचने वाली महिला को भेजा जेल
विज्ञापन

बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सखनी गांव में 15 जनवरी की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में चोरी का षड्यंत्र रचने वाली पिंकी देवी पत्नी कृष्ण मोहन राय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के सखनी गांव निवासी कृष्ण मोहन राय ने पुलिस को तहरीर दिया था कि 15 जनवरी की रात उनके घर में अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी में रखे हुए एक लाख रुपए व सोने,चांदी की कीमत आभूषण चुरा ले गए है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पीड़ित की पत्नी पिंकी देवी ने ही खुद विरोधियों को फंसाने के लिए चोरी का षड्यंत्र रचा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed