फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Congress workers protest against gang rape of a student in Mahoba

Deoria News: महोबा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against gang rape of a student in Mahoba
देवरिया। महोबा में नीट की तैयारी कर रही अनुसूचित जाति की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय यातनाएं देने की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित कार्यालय से सुभाष चौक, सिविल लाइंस मार्ग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और आरापियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद महोबा में अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ हुई घटना शर्मनाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली है। छात्रा के अपहरण के बाद लगातार 16 दिन तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस दाैरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, भरत मणि त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, आनन्ददेव गिरी चुन्नू, जुलेखा खातून, संजीव कुमार मिश्र, चन्दन वर्मा, मार्कण्डेय मिश्र,आलोक त्रिपाठी राजन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed