फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   petrol-deejal ke badhate mooly ke khilaaph chala hastaakshar abhiyaan

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
petrol-deejal ke badhate mooly ke khilaaph chala hastaakshar abhiyaan
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार की नीतियों की आलोचना की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के खिलाफ बुधवार को जिले में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। लार में यह अभियान बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर चला। यहां कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सिंह अमेठिया ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। लोगों के रोजी रोटी, छीन जाने के कारण लोग भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव शमशुल, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, राजू, व्यास, कृष्णा तिवारी, राजेश तिवारी, फहद लारी, दिनेश गुप्ता, युगेश, अनिरुद्ध, जफर लारी, वालचंद पटेल, संदीप पांडेय,लल्लो, शुभम, प्रदीप आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

बरहज में जयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चला। ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन की अध्यक्षता में सुबह 10 से शाम चार बजे तक चले अभियान में करीब 375 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया। प्रदेश महासचिव कृष्ण चंद दीक्षित, मनोज राव, भोला तिवारी, रामबहादुर सिंह, हरिशंकर मिश्र, अमरेश यादव, मोहम्मद आलम, सतीश यादव, जितेंद्र जायसवाल, विद्यासागर मिश्र, दीनानाथ उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस पर रुद्रपुर मोड़ के निकट इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है तबसे पूरे देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में आएदिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसके कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, आनंद देव गिरि, वरुण राय, विजयबहादुर सिंह, सुबास राय, मिर्जा खुर्शीद अहमद, भरत मणि त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन, सुनील तिवारी, सुहेल अंसारी, जुलेख़ा खातून, जवाहरलाल बरनवाल, प्रमोद मल्ल, मुकुंद भास्कर मणि, अमित कुमार गौतम, सत्यप्रकाश मणि, सुनील द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, शिवशंकर सिंह, रमाशंकर यादव, रीता देवी, राशिद अंसारी, चंद्रिका यादव, रविंद्र मल्ल, पन्नालाल पाठक, जयराम उपाध्याय आदि मौजूद रहे। शहर के सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सोनू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान मधु शर्मा, डॉ. संजय गुप्ता, राजकिशोर जायसवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शाहनवाज अहमद, सुहेल अंसारी, जुनैद अहमद, अमित श्रीवास्तव, संजय चौहान, राहुल कनौजिया, जितेंद्र कुशवाहा, रमेश चंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
बैतालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पेट्रोलियम डिपो के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर पूर्वांचल जोन किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल धनगर, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, अमूल्यरत्न मणि, अयोध्या प्रसाद, इसराफिल अंसारी, विनोद गुप्ता, संजय मणि, नरायण मणि, विद्यासागर चौहान आदि मौजूद रहे।

खुखुंदू प्रतिनिधि के अनुसार, रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के खुखुंदू पेट्रोल पंप पर किसान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य संदेश उर्फ मिस्टर यादव के नेतृत्व में अभियान चला। इस दौरान अमीन अंसारी, इरसाद अहमद, खुर्शेद, अरविंद यादव, राकेश, उदय शंकर, रमेश, भूटन मल्ल, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed