फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   congress protested aginst agnipath

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
congress protested aginst agnipath
अग्निपथ योजना के विरोध में नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किय - फोटो : DEORIA
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले में कई जगह सड़क पर उतरे कांग्रेसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अगुवाई में सोमवार को नगर पालिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के नेताओं ने सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिना व्यापक विचार-विमर्श किए सेना में ऐसी योजना लाकर पूरे देश के युवाओं के साथ छल किया है। इस योजना से पूरे देश के युवाओं में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार चंद पूंजीपतियों की मुट्ठी में कैद हो गई है। उनके इशारे पर पूरा देश चलाया जा रहा है। जो देश के लिए बहुत घातक है । सत्याग्रह के पश्चात कांग्रेस जनों ने मार्च करते हुए सदर तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। इस योजना को तत्काल बंद कर पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद देव गिरि, जयदीप त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ला, नौशाद अहमद खान, सुहेल अंसारी, विजय बहादुर सिंह, भरत मणि त्रिपाठी, समीर पांडेय, ऋषिकेश मिश्र, मधु शर्मा, रीता देवी, सुबाष राय, सुनील द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, दयाशंकर पति द्विवेदी, उत्तेज मिश्र, दीनदयाल यादव, रामप्रवेश सिंह, जयप्रकाश पाल, मनोज मणि, जवाहर चौहान, राजेश सिंह, जवाहर लाल बरनवाल, महेंद्र आंबेडकर, शिवशंकर सिंह, सच्चितानंद मिश्र, मिर्जा इसरार अहमद, रमेश चंद वर्मा, सोहन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
सलेमपुर में सौंपा ज्ञापन
सलेमपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को सलेमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्निपथ योजना को समाप्त करने को लेकर सड़क पर सत्याग्रह कर प्रदर्शन किया। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी व सीओ विनय यादव को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि देश के नौजवानों के हित में अग्निपथ योजना नहीं है। इसे वापस लिया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र, रामविलास तिवारी, जिला सचिव बदरे आलम, लालसाहब यादव, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, चुन्नू श्रीवास्तव, उपेंद्र प्रसाद, अशोक मद्धेशिया, अनिरुद्ध शर्मा, गंगासागर मिश्र, डॉ. नरेंद्र यादव, शीत कुमार मिश्र, उमेश तिवारी, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद, रणजीत सिंह, रमेश कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
बरहज में हुए बवाल के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय नगर में 19 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ युवकों बवाल करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को जेल भेजा है, जबकि शेष की तलाश में जुटी है।
बरहज पुलिस को मुखबिर ने तहसील तिराहे पर दो आरोपियों के होने की सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने घेरेबंदी की। पुलिस ने मौके से बारा दीक्षित गांव निवासी और अग्निपथ योजना के बवाल मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी सुशील प्रजापति, शुभम सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 34 नामजद और 230 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस पूर्व में 19 नामजद को जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना का किया विरोध
पथरदेवा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अग्निपथ का विरोध किया। नौशाद अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पथरदेवा बाजार में अग्निपथ योजना को समाप्त करते हुए पूर्व की तरह सेना में भर्ती करने के लिए प्रक्रिया को बहाल करने की मांग की । इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, वाहिद अंसारी, बृजेश गुप्ता, महेश कुशवाहा, आशुतोष कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
फोटो समाचार
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बरहज। नगर स्थित तहसील परिसर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गजेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में सेना की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ववत रखते हुए अग्निपथ योजना को समाप्त करने की मांग की गई है।

इनका कहना था कि सेेना की अल्प अवधि तक सेवा करने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। इस दौरान सत्यप्रकाश मिश्र, दीनदयाल प्रसाद, कृष्ण कुमार तिवारी, आनंद सोनकर, राजेंद्र यादव, राजेश यादव, डॉ. रामप्यारे शर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, राममूरत पासवान, प्रेमलाल भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed