{"_id":"61af9ae092c7782db131ea81","slug":"congress-deoria-news-gkp419062347","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जमीन से जुड़ेगी, बूथ स्तर तक की कमेटियां करेगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जमीन से जुड़ेगी, बूथ स्तर तक की कमेटियां करेगी मजबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस से 57 लोगों ने टिकट के लिए की दावेदारी
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से किसी ने नहीं किया आवेदन
बूथ, मोहल्ला, न्याय पंचायत स्तर की कमेटियों के गठन में जुटी कांग्रेस
विनोद कुमार तिवारी
देवरिया। विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी समर में कांग्रेस मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में जुट गई है। आम जनता में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 21 लोगों की कमेटियों का गठन कर संगठन को मजबूत कर रही है। बूथ स्तर पर भी कमेटियां बनाने की तैयारी है। उधर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में रूद्रपुर को छोड़कर अन्य विधानसभा क्षेत्रों से 11 महिलाओं समेत 57 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है।
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर होमवर्क करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत उनके निर्देश पर कांग्रेस ने संगठन स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाने और लोगों से बेहतर समन्वय बनाने के साथ ही न्याय पंचायत, बूथ एवं मोहल्लों में कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है। इनके सदस्यों की सभी विधानसभाओं में 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिन की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। जिसमें लोगों को कांग्रेस से कैसे जोड़ा जाए, संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे मजबूत किया जाए, इसके गुर बताए जाएंगे। जिलाध्यक्ष रामजी गिरी का कहना है कि जिले में एक लाख लोगों को सदस्य बनाकर प्रतिज्ञा फार्म भरवाया जाएगा। गत 14 से 24 नवंबर तक पूरे जिले में जनजागरण एवं पद यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गई हैं। जिले के 176 न्याय पंचायतों में 21-21 लोगों की कमेटियां गठित कर दी गई हैं। 1185 ग्राम पंचायतों में बूथ कमेटियों का गठन पूर्ण होने के कगार पर है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 1985 के बाद कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं जीता। सिर्फ रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 में अखिलेश प्रताप सिंह ने चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराया था। इस बार रूद्रपुर से किसी ने टिकट नहीं मांगा है।
प्रियंका गांधी के आह्वान के बाद महिलाएं आगे आ रहीं
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा की है। जिसके बाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों से (रुद्रपुर छोड़कर) 11 महिलाओं ने टिकट के लिए दावेदारी की है। संगठन की जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्त्ताओं को बूथ, मोहल्ला की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि जनता के बीच कांग्रेस की पैठ मजबूत हो सके।
विज्ञापन
सहला अहरारी
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस (पूर्वी)
कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की मजबूती के लिए कई योजनाएं बनाई है। उनका मानना है कि संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर पार्टी को चुनाव में सफलता मिलेगी। इसलिए कमेटियों का गठन तेजी से किया जा रहा है और लोगों को प्रतिज्ञा फार्म भरवाकर सदस्य बनाया जा रहा है। जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। देवरिया जिले में तकरीबन 57 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।
विश्वविजय सिंह
प्रदेश उपाध्यक्ष