{"_id":"6112b9238ebc3e7b963bed04","slug":"congress-agitation-against-bjp-government-deoria-news-gkp405139319","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
देवरिया/रामपुर कारखाना। अगस्त क्रांति के दूसरे दिन मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशल त्रिपाठी के नेतृत्व में रुद्रपुर चौराहे से सुभाष चौक तक पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर सुभाष चौक तक नारेबाजी की। महंगाई, पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कृषि बिल आदि मुद्दों पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि अहंकार में डूबी भाजपा सरकार आम जनता के दर्द को नजर अंदाज कर रही है। जनता पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। भाजपा ने कोरोना काल का इस्तेमाल महंगाई बढ़ाने के लिए किया, यह जनता के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अब इसे सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल से देश का किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएगा औऱ उसकी फसल व जमीन पूंजीपतियों के अधिकार में हो जाएगी। किसान बिल काला कानून है इसे मोदी सरकार को वापस लेना ही पड़ेगा। पैदल मार्च में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण सिंह, आनंद श्रीवास्तव सोनू, नौशाद अहमद खान, जवाहर लाल चौहान, वरूण राय, नागेंद्र शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सदर सुनील द्विवेदी, मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी, जयदीप त्रिपाठी, त्रषिकेश मिश्र, विजय बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, सुहेल अंसारी, भरत मणि त्रिपाठी, विजय शंकर मिश्रा, जुलेखा खातून, विनोद जायसवाल, विजय शेखर मल्ल रोशन, जवाहर लाल बरनवाल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, सुनील तिवारी, रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
डुमरी चौराहे से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कौशल त्रिपाठी और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए मन्नू लाल चौराहे पर पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि की तरह बेरोजगारी और महिला अपराध भी बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था औऱ जनसमस्याओं के खिलाफ सड़कों पर सिर्फ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश कांग्रेस के सचिव कौशल त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई भाजपा अपने प्रचार-प्रचार में बर्बाद कर रही है। महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। पैदल मार्च के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के सचिव संदेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रजापति, जयदीप त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल रोशन, उत्तेज मिश्रा, तारकेश्वर तिवारी, सत्यप्रताप मिश्रा अंशू, राशिद अंसारी, फिरोज आलम, अजय कुमार सिंह, हीरालाल चौरसिया, महबूब अंसारी, उमर अंसारी, हरिश्चंद्र सिंह, गोविंद शर्मा, धर्मवीर भारती आदि शामिल रहे।
पथरदेवा प्रतिनिधि के अनुसार, पथरदेवा विकासखंड मुख्यालय से कांग्रेस कार्यकर्त्ता मार्च करते महुआरी चौराहे तक गए। इस दौरान भाजपा गद्दी छोड़ो नारा लगा रहे थे। नेतृत्व सुयश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामजी गिरी, पूर्व महासचिव आनंदेश्वर प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वास्तव में महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस दौरान संदीप कुमार मल्ल, दिनेश गुप्ता, विजय शेखर मल्ल, नौसाद रजा, उमेश मणि, दयाशंकर द्विवेदी, हरिशचंद्र सिंह, वरुण राय, नियामत अंसारी, बेचू खान, अफजाल अंसारी, कन्हैया, सुमंत लाल श्रीवास्तव, मदन प्रसाद, मुख्तार अंसारी, राजेश राव, आजाद अंसारी, गिरिजा यादव, सुयश मणि त्रिपाठी, नौशाद रजा आदि उपस्थित रहे।