फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Condition of Barhaj: People are suffering due to traffic jam

बरहज का हाल : जाम से लोग बेहाल

Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Condition of Barhaj: People are suffering due to traffic jam
बरहज (देवरिया)। नगर के प्रमुख सड़कों पर राह चलना मुश्किल हो गया है। यहां रोजाना लोग जाम से जूझते हैं। नो-इंट्री की व्यवस्था नहीं होने से बाईपास से जाने के बजाय बड़े वाहन घनी आबादी वाले हिस्से की सड़क पर आ जाते हैं। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण भी लोग सांसत में रहते हैं।
विज्ञापन

नगर स्थित मुख्य चौक से थाना, नगरपालिका, अटल तिराहा और ब्लॉक मार्ग पर अक्सर गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं दो और चार पहिया वाहन में बैठे लोग रास्ता खाली होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मुख्य चौक पर अचानक डंपर और स्कूली बसों के आ जाने से जाम लग गया, जिसमें बैंक का कैश वाहन भी फंसा हुआ था। हूटर बजाने के बाद भी रास्ता खाली नहीं हो पा रहा था। पुलिसकर्मियों के काफी मशक्कत के बाद जाम खाली हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, नगर में समय-समय पर बड़े वाहन बेखौफ आते-जाते रहते हैं, जबकि पटरियों पर दुकानें सजने और गाड़ियों के बेतरतीब खड़ा होने से प्रमुख सड़कें संकरी हो जाती हैं, जिससे रुक-रुककर गाड़ियों का जाम लग जाता है।

अस्पताल मार्ग पर एंबुलेंस सेवा को अक्सर जाम के झाम में फंसते देखा जाता है।
लोगों का यह भी कहना है कि स्कूल के समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने और जाम का स्थायी उपाय खोजने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed