फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Complainants are demanding justice on Samadhan Diwas... Employees need offerings, then work will be done

Deoria News: समाधान दिवस पर फरियादी मांग रहे न्याय... कर्मचारियों को चाहिए चढ़ावा तब होगा काम

Sun, 02 Jul 2023 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Complainants are demanding justice on Samadhan Diwas... Employees need offerings, then work will be done
जिले के आला अफसरों के आदेश के बाद भी मातहतों पर नहीं लग रहा लगाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादी न्याय के लिए पहुंच रहे हैं। पर हकीकत यह है कि इसके बाद ही कर्मचारी बिना चढ़ावा के काम नहीं कर रहे हैं। जिले के आला अफसरों के आदेश के बाद भी मातहतों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। ऐसे कर्मचारियों को सबक सीखाने के लिए फरियादी विजिलेंस की शरण में जा रहा हैं। इन्हें रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए पकड़वा रहे हैं।
जिले की सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। रोस्टर के हिसाब से जिलाधिकारी और एसपी फरियाद सुनकर आवश्यक निर्देश भी देते हैं। फरियादियों को आस लगी रहती है कि आला अफसरों से गुहार लगाएंगे तो उनका कार्य हर हाल में हो जाएगा। वह दफ्तर का चक्कर काटकर थक चुके होते हैं। पर हालत यह है कि इन सभी के बावजूद भी फरियादी को वही करना पड़ता है, जो राजस्व कर्मचारी की डिमांड होती है। अगर वह चढ़ावा नहीं दिए तो उनका काम अटक जाएगा और फिर समाधान भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर पाएगा। ऐसे में निराश होकर कई फरियादियों ने गोरखपुर की विजिलेंस से गुहार लगाई और रिश्वतखोरों को सबक सीखाने का काम भी किया।
विज्ञापन


----------

केस नंबर-एक

31 अगस्त 2022 को एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो अशोक पांडेय को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। शिकायकर्ता खुखुंदू थाना क्षेत्र के मरहवा निवासी शत्रुध्न कुशवाहा ने 20 अगस्त को तहसील दिवस पर भूमि का पत्थर दुरुस्त कराने का प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बावजूद उसका काम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

केस नंबर-दो

- 14 जून को राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाईच गांव निवासी इंद्रेश कुमार गुप्ता ने तहसील दिवस पर पत्थर गाड़ने के लिए गुहार लगाई थी। मामले में आख्या लगाने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने घूस मांगा था।

-----------

केस नंबर-तीन

- बिजली निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में तैनात उग्रसेन सिंह अप्रेंटिस का प्रमाणपत्र देने के नाम पर अखिलेश प्रताप सिंह से पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर एंटी करप्शन से शिकायत किया और रंगेहाथ घूस लेते पकड़वा दिया।

-------------
विजिलेंस के निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि अगर कोई कर्मचारी रिश्वत लेता है तो उसकी शिकायत लिखित रूप से गोरखपुर की जाती है। इसके बाद टीम जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed