{"_id":"5f24580e8ebc3e63cd624843","slug":"companies-formed-by-river-banks-deoria-news-gkp360218040","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी का किनारा पाटकर बसा दीं कॉलोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी का किनारा पाटकर बसा दीं कॉलोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी का किनारा पाट कर बसा दी कॉलोनियां
मानक की धज्जियां उड़ा रहे कालोनाइजर
रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर में नदी का किनारा और छोटी बड़ी पोखरियों को पाटकर बसाई गई कालोनियों के चलते जगह-जगह जलभराव हो गया है। कालोनी बसाने के लिए निर्धारित मानक की धज्जियां उड़ रही हैं। अवैध कॉलोनी निर्माण की निगरानी करने वाले विभाग के जिम्मेदार भी मौन हैं। इसके चलते समस्या बढ़ते जा रही है।
रुद्रपुर में प्लाटिंग का धंधा पिछले 10 सालों से फल फूल रहा है। इस बीच नगर की करीब एक दर्जन पोखरी पाट कर कॉलोनियां बसा दी गईं हैं। इन पोखरियों में बरसात का पानी जमा हो रहा है। पोखरियों के पटने से हल्की बारिश में ही मोहल्ले डूब रहे हैं। नगर का टेढ़ा स्थान वार्ड, गोलावार्ड, मस्जिद वार्ड, आजाद नगर वार्ड, लाला टोली वार्ड, मलहटोली वार्ड, चौहट्टा वार्ड, पकड़ी वार्ड, नसहरा वार्ड, बरईटोला वार्ड में बरसात का पानी लोगों के घरों में जा रहा है। इन वार्डों में अधिकाशं पोखरियों को पाट कर कालोनियां बसा दी गई हैं। वहीं बथुआ नदी के किनारे बसी कॉलोनी पूरी तरह जलमग्न हो गई है। यहां नदी के तलहटी तक ऊंची इमारतें बन गई हैं। नदी का किनारा सिकुड़ने से बरसात में पानी कॉलोनी में फैल रहा है। रुद्रपुर में एक दशक से प्रकृति के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
जलभराव की समस्या बनी सिरदर्द
रुद्रपुर। अवैध कॉलोनाइजर कॉलोनी बसाने में न केवल नियमों की धज्जी उड़ा रहे, बल्कि सरकारी राजस्व को चूना भी लगा रहे हैं। कालोनी बसाने के लिए पहले सड़क, जल निकासी और बिजली पानी का इंतजाम करना अनिवार्य है। लेकिन रुद्रपुर में बिना मानक पूरा किए गड्ढे और पोखरी की जमीनों को पाटकर कालोनियां विकसित की जा रही हैं। इस कारण लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों की जांच कराई जाएगी। बिना मानक और नक्शे के बसी कॉलोनियों पर रोक लगेगी। अक्षय जलश्रोतों को पाटने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
संजीव कुमार उपाध्याय
एसडीएम