फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Commotion at the counting center on recounting

रिकाउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर हंगामा

Mon, 02 Nov 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लार
अमर उजाला ब्यूरो /लार Updated Mon, 02 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 रिकाउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर बीडीसी समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे संबंधित काउंटर पर मौजूद अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

तीन बार रिकाउंटिंग होने के बाद भी एक उम्मीदवार संतुष्ट नहीं था। इस पर एसडीएम ने चौथी पर रिकाउंटिंग के लिए आदेश दिया। बाकी मतगणना समाप्त होने के बाद अंत में इस वार्ड की रिकाउंटिंग की जाएगी। 

लार ब्लॉक के खरदहा निलकंठ गांव निवासी वंदना पांडेय और नथुनी राजभर बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में थे।

  काउंटर नंबर 13 पर मतगणना के दौरान पहली बार एक वैलेट खराब होने की बात को लेकर  प्रत्याशियों ने रिकाउंटिंग कराने की मांग की। एआरओ के निर्देश पर दुबारा रिकाउंटिंग हुई। 

इससे भी उम्मीदवार और एजेंट संतुष्ट नहीं दिखे। आरओ के निर्देश पर तीसरी बार काउंटिंग कराई गई। इसमें आरओ ने वैलेट पेपर को सही करार देते हुए नथुनी राजभर के पक्ष में जीत होने की बात कही। इस पर वंदना पांडेय पक्ष के लोग आरओ पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

 इसी बीच एसडीएम भी पहुंच गए। एसडीएम ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और पूरा मामला समझा। मामला बढ़ता देख एसडीएम ने चौथी बार रिकाउंटिंग कराने का आदेश दिया। 

इसके बाद लोग शांत हुए। इसके अलावा मटियरा जगदीश गांव की सीट पर भी रिकाउंटिंग हुई। इसमें बीडीसी के प्रत्याशी गुरूचरण को हरा जमील ने जीत हासिल किया। 

एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि खरदहा निलकंठ गांव के बीडीसी प्रत्याशियों के बीच दो वोट को लेकर खींचतान है। इस पर चौथी बार रिकाउंटिंग कराने का आदेश दिया गया है। मतगणना समाप्त होने के बाद अंत में इसकी गिनती कराई जाएगी।

-------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed