फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   committed suicide by hanging from fan

पंखे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
committed suicide by hanging from fan
पंखे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय गांव निवासी युवक ने शनिवार की रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह नशे का आदी था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी और बच्चे बदहवास हैं।
यहां का जितेंद्र कुमार शर्मा पल्लेदारी करता था। नशे का आदी होने के कारण अक्सर पत्नी रिंकू देवी और बच्चों को मारता-पीटता था। घरवालों के मुताबिक, ढाई माह पहले जितेंद्र शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी रिंकू की बेरहमी से पिटाई कर दी। जितेंद्र उसका इलाज नहीं करा रहा था तो मायके वालों ने रिंकू को बुला लिया। रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए ससुराल आई और फिर चली गई। हालांकि रिंकू कुछ दिनों बाद जितेंद्र से मोबाइल फोन पर बात करने लगी। घटना के दिन भी दोनों से बातचीत हुई थी। रात को रिंकू फोन लगा रही थी लेकिन, जितेंद्र का फोन नहीं उठा। फिर उसने पड़ोसी को फोन कर देखने के लिए कहा। पता चला कि जितेंद्र कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर रखा है। अनहोनी की आशंका पर ससुराल वाले यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को उतरवाया। एसओ नवीन चौधरी का कहना है कि पत्नी से अनबन होने से मानसिक तनाव में युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

राशन भर लूंगा फिर बच्चों को लेकर घर आ जाना
खुखुंदू। नशेड़ी होने के बावजूद जितेंद्र पत्नी और बच्चों से बहुत ही प्यार करता था। नशा उतरते ही वह सबसे पहले पत्नी और बच्चों को ही ढूंढता था। घटना की सुबह ही उसने पत्नी रिंकू से काफी देर तक मोबाइल फोन पर बात की और कहा कि काम पर जा रहा हूं। राशन भर ले रहा हूं। तुम बच्चों को लेकर घर आ जाना और फिर मुझे छोड़कर मत जाना। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। आखिर कार मानसिक तनाव और नशे के चलते उसने आत्महत्या कर ली। जितेंद्र कुमार शर्मा के तीन छोटे-छोटे बच्चे अजीत (9), शिवम (7) और मृत्युंजय (5) हैं। पत्नी के मायके चले जाने से वह काफी तनाव में रहता था। वह रोजाना शाम को रिंकू से बातचीत करता रहता था। वह जब भी बात करता था तो रिंकू को घर आने के लिए बोलता था। यह भी कहता था कि बच्चों को लेकर आ जाओ अब कभी नहीं मारेंगे। घटना की सुबह उसने कहा कि आज काम पर जा रहा हूं, राशन लेकर आऊंगा। इसके बाद बच्चों को लेकर घर आ जाना। रिंकू का कहना है कि मैं भी बोली थी ठीक है। बातचीत के मुताबिक, रविवार को ही रिंकू को बच्चों के साथ यहां आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed