फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   College cheats, students try to lock

कॉलेज में हंगामा, छात्रों ने ताला जड़ने की कोशिश की

Tue, 20 Feb 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
College cheats, students try to lock
लार के रामराधिका महाविद्यालय चटिया में ताला जड़ने की कोशिश करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
लार। रामराधिका महाविद्यालय चटिया मेहरौना में छात्रों से अधिक शुल्क वसूली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार के दिन भी अधिक शुल्क वसूली के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया। कॉलेज पहुंचे छात्रों ने प्राचार्य विनय गिरी से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराया। वहीं हंगामा की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य पर तीन से चार हजार अतिरिक्त रुपये मांग रहे हैं। जब तक हम लोग कॉलेज प्रबंधन से मिलकर अपनी बात नहीं रख लेते यह प्रदर्शन जारी रहेगा। मेहरौना चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने कहा कि छात्र नाराज हैं। कॉलेज के लोग मनाने की कोशिश कर रहे हैं। प्राचार्य विनय गिरी ने बताया कि छात्रों का आरोप निराधार है। परीक्षा केंद्र बदल जाने से छात्र नाराज हैं। अतिरिक्त शुल्क वसूली की बात बेबुनियाद है। महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद नाथ तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त रुपये की वसूली उनके विद्यालय में हो ही नहीं सकती। इस दौरान नदीम अहमद, उज्जवल सिंह, आनंद यादव, सन्नी सिंह, अनुराग सिंह, ज्वाला यादव, आनंद सिंह, जीतेश कुशवाहा, बिट्टू जायसवाल सहित कई अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed