फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Cold Death in Deori

देवरिया में ठंड से हुई वृद्ध की मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cold Death in Deori
बिजली बिल जमा करने आए थे उपखंड कार्यालय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर बिजली का बिल जमा करने आए एक वृद्ध की ठंड से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में लोग उसे 108 नंबर सेवा से सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि संतोष के लिए परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए। वृद्ध के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

विद्युत उपखंड कार्यालय पर सरचार्ज माफी को लेकर रजिस्ट्रेशन कराने और बिल जमा करने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है। शुक्रवार को सुबह से ही ठंड अपने शबाव पर थी। कार्यालय में बने काउंटरों पर लोग बिल जमा कर रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी बीच लवरछी के दिनेश भगत (62) पुत्र स्व.दानिश भगत बिल जमा करने हाईडिल पर पहुंचे थे। इसी बीच ठंड लगने से अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और अचेत हो गए। चिकित्साधीक्षक डॉ.अजय पाल ने बताया कि वृद्ध की मौत हो गई थी। परिजनों की जिद पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed