फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   coach is not avelable

Deoria News: प्रशिक्षक का पता नहीं, जिम्मेदारों की लापरवाही क्रिकेट छात्रावास के खिलाडिय़ों पर पड़ रही भारी

Thu, 11 May 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
coach is not avelable
क्रिकेट छात्रावास में प्रशिक्षक ने होने के खबर के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम।संवाद
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित क्रिकेट छात्रावास में तीन माह बाद भी जिम्मेदार एक प्रशिक्षक की तैनाती तक नहीं करा पाए हैं। इससे यहां प्रदेश के विभिन्न जगहों से चुनकर आए खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है। वह वालीबाल या अन्य खेल के प्रशिक्षकों के सहारे केवल फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं। ऐसे में इनसे स्टेट व नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में जाने या बेहतर प्रदर्शन करने की बात ही बेमानी सी लगने लगी है।
विज्ञापन

प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को आग बढ़ाने का दावा करने वाले खेल निदेशालय के अधिकारी इस छात्रावास के लिए एक प्रशिक्षक तक नहीं ढूंढ पा रहे हैं। देवरिया स्थित क्रिकेट छात्रावास में कुल 25 सीटें हैं। यहां जिला, मंडल, स्टेट व केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रदेश के विभिन्न जगहों से खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इधर फरवरी माह से ही प्रशिक्षक नहीं होने का दंश खिलाड़ी झेल रहे हैं। स्टेडियम में संचालित क्रिकेट शिविर के प्रशिक्षक का एक प्रशिक्षु से मालिश कराने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने जब तूल पकड़ा तो उच्चाधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया। इधर नियमित प्रशिक्षक के अभाव में क्रिकेट छात्रावास के खिलाड़ियों की फिटनेस व गेम स्किल दोनो प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

---------
तीन साल में नहीं कर पाए बेहतर प्रदर्शन तो 14 खिलाड़ी निष्कासित
स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट छात्रावास में 25 सीटें क्रिकेट व 15 वालीबाल की हैं। बीते सत्र में नौ क्रिकेट में एवं पांच वालीबाल के खिलाड़ियों को छात्रावास से बाहर कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बीते तीन साल में यह खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में विभागीय नियमों के अनुसार इन्हें निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
....स्पीकअप
छात्रावास में प्रशिक्षक का होना तो अनिवार्य है। तीन माह से उनका न होना यहां के खिलाड़ियों का सीधा नुकसान है। ऐसे में यह आगामी प्रतियोगिताओं में क्या प्रदर्शन करेंगे।
....नागेंद्र त्रिपाठी, सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी
---------
क्रिकेट प्रशिक्षक का न होना सभी को खल रहा है। छात्रावास में प्रशिक्षक कब तैनात होगा, यह किसी को पता नहीं है। इसी बीच स्टेडियम के भी क्रिकेट शिविर के प्रशिक्षक को निलंबित कर दिया गया। यह देवरिया के क्रिकेट के लिए शुभ संकेत नहीं है।

....मो.कलाम खान, सीनियर खिलाड़ी
--------
क्रिकेट छात्रावास के लिए प्रशिक्षक की मांग खेल निदेशालय से की गई है। फरवरी माह में पूर्व में तैनात रहे प्रशिक्षक को यहां से निलंबित कर लखनऊ स्पोर्ट्स स्टेडियम अटैच कर दिया गया। इसके बाद से ही यहां यह पद खाली चल रहा है। छात्रावास के खिलाड़ी अन्य प्रशिक्षकों के साथ फिटनेस व सीनियर खिलाड़ियों की मदद से अभी अभ्यास कर रहे हैं।
....राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed