{"_id":"65d8ebdb876eda018900ec64","slug":"co-inspected-gangrape-place-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119966-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़िता से ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पीड़िता से ली जानकारी
Sat, 24 Feb 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-23डीईओ 133, 134
बगीचे से एक परिवार की महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। कपरवार क्षेत्र के एक बगीचे में रह रहे एक परिवार की महिला को पांच दिन पूर्व अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार की शाम सीओ आदित्य गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़िता से जानकारी भी ली। पुलिस की जांच शुरू होने से खलबली है।
क्षेत्राधिकारी आदित्य गौतम अचानक बगीचे में पहुंचे। सीओ को देख बगीचे में आसपास के लोग भी जुट गए। उन्होंने पीड़िता, उसके पति और जेठ से जानकारी ली। जबकि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।
सीओ ने बताए जा रहे घटनास्थल पथेरी का भी मुआयना किया। करीब आधे घंटे तक सीओ ने विभिन्न बिंदु पर तहकीकात की। पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में खलबली रही। सीओ आदित्य गौतम ने बताया कि बगीचे में रह रही पीड़िता के परिजन टेंट बनाकर रहते हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है।