{"_id":"62af5f75569c8c5b482e2afd","slug":"cne-dozen-trains-cancelled-regarding-agitation-against-agnipath-yojna-salempur-news-gkp440900713","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना के विरोध के चलते एक दर्जन ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना के विरोध के चलते एक दर्जन ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन

देवरिया। भटनी। केंद्र सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ के हिंसक विरोध के चलते स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियां बिता कर बाहर जाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत हो गई है। ट्रेन और बस के अचानक निरस्त होने के कारण वे अपने गंतब्य को कैसे पहुंचे इसको लेकर वे चिंतित है। इसके अलावा ट्रेन के माध्यम से स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र, नौकरीपेशा व व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अपने साधन से भी जाने में लोग डर रहे है कि रास्ते में कोई अनहोनी न हो जाए। रविवार को सैकड़ों लोग भटनी स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आये लेकिन ट्रेन निरस्त होने के वजह से निराश घर को लौट गए।
शादी समारोह और गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने वाली हैं। लोग अपने गंतव्य पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन नई सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवा हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जगह-जगह ट्रेनों और बसों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से रेल मंत्रालय ने सैकड़ों ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसी क्रम में भटनी से बिहार आने-जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा, सिवान पैसेंजर आदि ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में इन ट्रेनों से जाने के लिए पहले से आरक्षण कराकर बैठे लोगों के सामने मुसीबत पैदा हो गई है। यात्रियों के सामने एक ओर जहां आगजनी व तोड़फोड़ से दहशत है वही दूसरी ओर विलंब से जाने पर नौकरी छूटने का डर। वही स्कूल और कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्र व व्यापारी भी ऐसे समय में बहुत परेशान है। रविवार को सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो जरूर लेकिन ट्रेनों के निरस्त के चलते बैरंग घर को लौट गए। इस सम्बंध में स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि नई सेना भर्ती योजना के विरोध के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर पुन: समयानुसार ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
सूना रहा रेलवे स्टेशन, टिकट वापसी के लिए यात्री कर रहे मशक्कत
सलेमपुर। बरहजिया समेत सभी सवारी गाड़ियां, इंटर सिटी एक्सप्रेस, लिच्छवी सोमवार तक निरस्त हैं। इसके चलते रविवार को भी सलेमपुर रेलवे स्टेशन सुनसान रहा। दोनों प्लेटफार्म पर पुलिस बल तैनात रहे। वहीं टिकट काउंटर पर टिकट वापसी के लिए लोग लाइन में जूझते रहे। सलेमपुर के गोलू गुप्ता को दिल्ली जाना था। वह बैशाली एक्सप्रेस का आरक्षित टिकट लिए थे। ट्रेन निरस्त होने के कारण टिकट वापसी के लिए लाइन में खड़े थे। सलेमपुर के ही रवि विश्वकर्मा बीस दिन पूर्व दिल्ली जाने के लिए बैशाली एक्सप्रेस का टिकट लिए थे। टिकट वापसी के लिए लाइन में खड़े थे। इसी प्रकार कुंडौली के लक्ष्मण कुशवाहा को गोरखपुर से सूरत का टिकट बुक कराए थे। ट्रेन निरस्त होने से टिकट वापस करने के लिए रविवार को लाइन में खड़े थे।