फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   CM's program to be held at Majhauli Raj; preparations in full swing.

Deoria News: मझौली राज में होगा सीएम का कार्यक्रम, तैयारियां तेज

Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM's program to be held at Majhauli Raj; preparations in full swing.
देवरिया/सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा 29 अगस्त को सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौली राज में सुबह 10 बजे से होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया और तैयारियां शुरू करा दीं।
विज्ञापन

बुधवार से वहां जर्मन हैंगर लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा। विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण को लेकर सीडीओ ने संबंधित विभागों से विकास परियोजनाओं की सूची मांगी है। देर शाम तक डीएम की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में एक साथ दो विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करेंगे। मई माह में देवरिया शहर से सटे भीमनगर में आयोजित सभा में पथरदेवा और रामपुर कारखाना क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जून में बरहज और रुद्रपुर क्षेत्र के लिए बरांव में जनसभा हुई। अब सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कार्यक्रम होना है। इसके लिए 29 अगस्त की सुबह 10 बजे का समय मिला है।
सोमवार को कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंगलवार को मझौलीराज कस्बे से सटे एक बड़े खाली मैदान को कार्यक्रम के लिए चिह्नित किया गया है। सोमवार की शाम को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का डीएम, सीडीओ ने अफसरों के साथ जायजा लिया था।
मंगलवार को एसडीएम सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी के साथ लोक निर्माण, पंचायती राज, सिंचाई समेत कई विभागों के अधिकारियों ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल आदि के लिए प्रस्तावित जगह को देखा और तैयारी शुरू ईराइ।

एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर सलेमपुर और भाटपार रानी के अलावा देवरिया की तरफ से भी आवागमन आसान है। मंच के लिए जर्मन हैंगर लगाने के साथ ही हेलीपैड के लिए भी पर्याप्त जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed