{"_id":"6207f4ff0dc6e51f611753db","slug":"cmo-visited-chc-phc-moic-and-4-doctors-found-absent-deoria-news-gkp4267397110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी प्रभारी व चार डॉक्टर तथा पांच कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी प्रभारी व चार डॉक्टर तथा पांच कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी प्रभारी व चार डॉक्टर तथा पांच कर्मी मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
देवरिया। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी तथा पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत चार डॉक्टर व पांच कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय दोपहर बाद 12:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान डॉ. अनिभाकरण, डॉ. अमित प्रकाश व एलटी प्रियंका मिश्रा गैरहाजिर मिलीं। सीएमओ 1:35 बजे पीएचसी भागलपुर पहुंचे। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके कुशवाहा, डॉ. मनीषा तथा लिपिक निकहत सिद्दकी, बीएचडब्ल्यू मनोज कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैर हाजिर चिकित्सक व कर्मियों के एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह व जेई ज्ञानेंद्र गौरव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना, सीएचसी तरकुलवा, गौरीबाजार तथा पीएचसी बैतालपुर में बन रहे बीएमडब्ल्यू शेड, कोविड टीकाकरण व सैंपलिंग कार्य का निरीक्षण किया।