फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cmo office clerk suspended in bribing

घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर लिपिक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Oct 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
cmo office clerk suspended in bribing
घूस मांगने का वीडियो वायरल होने पर लिपिक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीएमओ कार्यालय के अधीन जिला क्षय रोग विभाग के लिपिक गिरिजेश्वर मणि त्रिपाठी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी व परिजन से दस हजार रुपये घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। शनिवार की रात में डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार का भी मुकदमा दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।
सेवानिवृत्त कर्मचारी के क्लेम भुगतान के लिए गिरिजेश्वर मणि त्रिपाठी प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला क्षय रोग अधिकारी के रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वह वीडियो में सेवानिवृत्त एक कर्मचारी व उसके परिजन से क्लेम पास कराने के लिए दस हजार रुपये की बेधड़क मांग कर रहे हैं। साथ ही एक युवक के एक हजार रुपये देने पर हाथ में लेने के बाद वापस कर दिए।
विज्ञापन

कह रहे हैं कि पास रहने पर रुपये खर्च हो जाएंगे और अपने पास से मिलाना पड़ेगा। साथ ही क्लेम पास कराने के लिए सिस्टम की बात करते हुए पूरे पैसे की मांग कर रहे हैं। अन्य लोगों को देने की बात कहते हुए कहते हैं कि पूरे रुपये लेकर आने पर काम हो जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. राजेश झा ने दो एसीएमओ को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी और सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेेशक ने गिरजेश्वर मणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल को नामित किया। उधर, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर देवरिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय चंद ने तहरीर दी। इसमें कहा है कि गिरिजेश्वर मणि त्रिपाठी द्वारा कथित भ्रष्टाचार संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर एक जांच टीम का गठन किया गया था। साथ ही सूचना चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय को दी गई थी। इस आधार पर महानिदेशालय ने गिरिजेश्वर मणि त्रिपाठी प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय जिला क्षय रोग अधिकारी को निलंबित कर जांच के लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मंडल बस्ती को नामित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर तहरीर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गिरिजेश्वर मणि त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed